फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी के परिजनों ने कहा बेटे को मिले शहीद का दर्जा, वरना फिर देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवंगत लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी के परिजनों ने कहा बेटे को मिले शहीद का दर्जा, वरना फिर देंगे धरना
विज्ञापन

मोदीपुरम। दिवंगत लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी के परिजनों से मिलने शनिवार को राजकुमार सांगवान के नेतृत्व में रालोद नेता पहुंचे। लेफ्टिनेंट के परिजनों ने बेटे को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे अगले सप्ताह फिर से डीएम कार्यालय पर धरना देंगे। इससे पहले आर्थिक सहायता व अन्य मांगों को लेकर आकाश चौधरी के परिजनों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया था।
विज्ञापन

दरअसल, कंकरखेड़ा की सिल्वर सिटी निवासी लेफ्टिनेंट आकाश चौधरी बीती 17 जुलाई को असम के कोकराझार में पेट्रोलिंग के दौरान पहाड़ी से गिर गए थे। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर गया, लेकिन सरकार ने सुध तक नहीं ली। प्रशासन का कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया। आकाश की माता कमलेश ने कहा कि उनके बेटे को शहीद का दर्जा देते हुए कैंट में उनकी मूर्ति लगाई जाए। एक सड़क का नाम भी उनके बेटे पर रखना चाहिए। और शहीद के परिजनों को सरकार जो सुविधा देती है वह दी जानी चाहिए। राजकुमार सांगवान ने परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान गौरव जाटोली, जयराज सिंह, विनय प्रधान और संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें