फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी, हंगामा

विज्ञापन
सरधना में रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी करते सरधना बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं अन्य अधिवक्त? - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी, हंगामा
विज्ञापन

सरधना। सरधना बार एसोसिएशन व प्रगति बार एसोसिएशन द्वारा रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी को लेकर शनिवार को भी आम सहमति नहीं बन सकी। सरधना बार एसोसिशन के द्वारा सुबह के समय रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी कर दी गई, लेकिन इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं ने तालाबंदी का समर्थन नहीं किया। वहीं दूसरी तरफ प्रगति बार ने भी तालाबंदी को समर्थन नहीं दिया। इस दौरान तालाबंदी कुछ देर ही रह सकी। उसके बाद रजिस्ट्री कार्यालय में कामकाज सुचारू हुआ।
विज्ञापन

सरधना बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को हुई थी। अध्यक्षता करते हुए बार अध्यक्ष चौधरी जयबीर सिंह ने न्यायिक तहसीलदार व रजिस्ट्रार को लेकर शनिवार को रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी का निर्णय लिया था। जिसमें तहसीलदार न्यायिक को पद से हटाये जाने एवं स्थानांतरण होने तक उनके न्यायालय के बहिष्कार का निर्णय लिया गया था। अधिवक्ताओं का आरोप है कि जमीन संबंधी मामले में एसडीएम कोर्ट से स्टे होने के बाद भी विवादित भूमि का बैनामा पंजीकृत कर दिया था। जिसके विरोध में 17 अगस्त दिन शनिवार से रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी किये जाने का निर्णय लिया गया। जिसका प्रगति बार ने समर्थन नहीं किया। शनिवार को दोनो ही बार के द्वारा एक समर्थन नहीं बना। सरधना बार की तरफ से अध्यक्ष चौधरी जयबीर सिंह, संजीव पंवार, विक्रम त्यागी, कमलराज, धर्मपाल, बलवीर सिंह, विकास आदि ने रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी कराई तो कुछ देर बाद ही वह तालाबंदी खुल गई। दूसरी तरफ शुक्रवार को प्रगति बार एसोसिएशन की तरफ से एक प्रेस विज्ञप्ति एडवोकेट हेमचंद सैनी की तरफ से जारी की गई थी। जिसमें सरधना बार एसोसिएशन के द्वारा किये जाने वाले आंदोलन एवं रजिस्ट्री कार्यालय की तालाबंदी में शामिल नहीं होने की बात कही गई थी। जिसका असर शनिवार को दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें