फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर ने की विपणन अधिकारी के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। मटौर गांव स्थित खाद्य गोदाम पर तैनात विपणन अधिकारी के साथ रविवार को एक राशन डीलर ने मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली और जांच में जुट गई है। अधिकारी ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी हो कि हाइवे स्थित सुमित्रा फार्म हाउस के पास सरधना तहसील के राशन एजेंसी का खाद्य गोदाम है। यहां से सभी एजेंसी का राशन सप्लाई किया जाता है। बताया गया है कि यह गोदाम मटौर निवासी राशन डीलर राजपाल ने किराये पर दे रखा है। यहां विपणन अधिकारी के रूप में अमित पुंडीर तैनात है। रविवार को राजपाल की किसी बात को लेकर विपणन अधिकारी अमित पुंडीर से कहासुनी हो गई। जिस पर राजपाल ने अमित के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पूरी घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं, मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर राशन डीलर मौके से भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस ने घायल विपणन अधिकारी अमित पुंडीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस राजपाल की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित की तहरीर व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें