फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेंज को 24 जोन व 81 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र व दशहरा पर रेंज में 5 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
विज्ञापन

-ड्रोन और सीसीटीवी से पुलिस करेगी निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ रेंज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आज रविवार से शुरू हो रहे नवरात्र और 20 अक्तूबर को दशहरा पर्व के मद्देनजर मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ में करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। रेंज में 115 संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेंज को 24 जोन व 81 सेक्टर में बांटा गया है। 61 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की गई हैं। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रामलीला स्थलों, दुर्गा पूजा पंडालों, प्रतिमा विसर्जन के स्थानों, जुलूस मार्गों और रावण दहन स्थलों का पहले से निरीक्षण करने को कहा है। इन स्थानों पर किसी तरह का विवाद सामने आने पर समय रहते उसका समाधान कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चारों जिलों में 390 शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें मेरठ में 45, बुलंदशहर में 260, बागपत में 35 और हापुड़ में 50 शोभायात्राएं शामिल हैं। रेंज में 114 मेले और रामलीला मंचन के कार्यक्रम होंगे, जबकि 112 स्थानों पर रावण दहन किया जाएगा। संवेदनशील स्थानों में मेरठ के 36, बुलंदशहर के 61, बागपत के एक और हापुड़ के 17 स्थान शामिल हैं।
- संवेदनशील स्थानों पर पुलिस रहेंगी तैनात
सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात अपर पुलिस अधीक्षक, 25 क्षेत्राधिकारी, 92 निरीक्षक, 810 उपनिरीक्षक, 14 सौ मुख्य आरक्षी, 17 सौ आरक्षी और 890 होमगार्ड व पीआरडी जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी भी तैनात रहेंगी। महत्वपूर्ण स्थलों पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पीएसी फ्लैगमार्च करेंगी। ।
विज्ञापन

-महिलाओं की सुरक्षा और सोशल मीडिया पर नजर
मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों को रामलीला, मेले, बाजार और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर से लैस रखने को भी कहा गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि आपत्तिजनक पोस्ट व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें