फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बरसात शुरु, नालों की सफाई का कार्य अभी तक पूरा नहीं

विज्ञापन
मेरठ हस्तिनापुर रोड़ नगर के मुख्य मार्ग पर चौहान चौक पर बारिश के कारण जलभराव। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। मानसून की शुरुआत के साथ ही नगर पालिका के सफाई व्यवस्था के दावों की हवा निकल गई है। लाखों रुपये खर्च कर कराई जा रही नालों की सफाई का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। रविवार को मात्र पौने घंटे की बारिश से मुख्य मार्ग सहित कई मोहल्ले तालाब में तब्दील हो गए। सड़कों पर भरे पानी को निकलने में एक घंटे का समय लगा।
रविवार को अपराह्न के समय हुई महज 45 मिनट की बारिश से नगर के मुख्य मार्गों चौहान चौक, तेलियों वाला कुआं, हस्तिनापुर रोड, फलावदा रोड, मोहल्ला तिहाई, हीरालाल में गुरुद्वारा के आसपास के इलाकों में पानी भर गया, यहां की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई। सड़कों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हो गया, जिससे घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। स्थिति इतनी खराब थी कि बारिश रुकने के एक घंटे बाद पानी की निकासी हो सकी।
विज्ञापन

जलभराव का सबसे बुरा असर आम जनजीवन पर पड़ा है। जलभराव के कारण लोग अपने ही घरों में बंदी जैसे बन कर रह गए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि मानसून की पहली और दूसरी बारिश ने नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नालों की कलई खोलकर रख दी है। मानसून शुरू हो चुका है, लेकिन पालिका नालों की सफाई का कार्य पूरा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक का कहना है कि पांच-छह दिन पहले हुई बारिश के कारण नालों की सफाई का चल रहा कार्य प्रभावित हुआ है। एक सप्ताह के अंदर नालों की सफाई का कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें