फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दिन में चिलचिलाती धूप, शाम को उमस, फिर रात में तेज आंधी के साथ हुई बारिश

Thu, 07 May 2020 01:21 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में बुधवार रात को बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में बुधवार को दिनभर चिलचिलाती धूप और शाम को उमस रहने के बाद देर रात तेज आंधी के साथ बरसात हुई। जिससे अचानक मौसम बदल गया।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश व आंधी के आसार जताए थे। बुधवार को सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे और हवा की रफ्तार भी तेज रही। हालांकि बूंदाबांदी नहीं हुई, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर के समय उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा। शाम के समय भी हवा की रफ्तार कम होने से उमस रही। देर रात करीब 11.30 बजे तेज आंधी शुरू हो गई। जिससे कई जगह टीन उखड़ गए। तेज हवाओं के साथ ही बारिश भी हुई। काफी देर तक बारिश जारी रही, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बृहस्पतिवार के बाद मौसम साफ रहेगा और पारा चढ़ेगा। मौसम कार्यालय पर बुधवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्र्दता अधिकतम 63 व न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार छह से आठ किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें