फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजनीतिक भागीदारी के लिए आज शहर में जुटेगा पंजाबी समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- छावनी स्थित होटल में आज होगा राष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। छावनी स्थित होटल 22बी में शनिवार को होने वाले राष्ट्रीय पंजाबी प्रबुद्ध सम्मेलन के लिए आयोजकों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसे लेकर शुक्रवार को संयोजक प्रवीण सेठी, आयोजनकर्ता निशांत परूथी और पंकज जौली ने बताया कि पंजाबी समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाबी समुदाय अपनी राजनीतिक भागीदारी की मांग को पुरजोर तरीके से उठाएगा। समाज अब अपनी अनदेखी स्वीकार नहीं करेगा और राजनीतिक भागीदारी के लिए आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का आयोजन 20 सितंबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। सम्मेलन में संतों के विचार भी सुनने को मिलेंगे। कार्यक्रम में स्वामी धर्मदेव महाराज और स्वामी अरुण देव महाराज पहुंचकर अपने विचार रखेंगे और पंजाबी समाज को दिशा देने का संदेश देंगे। सम्मेलन में सहारनपुर विधायक राजीव गुंबर, विधायक रोमी साहनी, फिरोजाबाद विधायक मनीष असीजा, डीआईजी राजीव मल्होत्रा और मुंबई से गिरीश थापर सहित पंजाब, राजस्थान, भोपाल, हैदराबाद, नागपुर, ओडिशा, रायपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों के पहुंचने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में ललित अरोड़ा, लवली, विजय राठी, मनोज बवेजा, हेमंत चावला, अतुल खुराना, अंकित भारद्वाज और राजू भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने पंजाबी समाज के अग्रणी लोगों से सम्मेलन में सहभागिता निभाने और समाज को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर साथ चलने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें