फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनता आज करेगी फैसला... दावों की कसौटी पर कौन होगा पास, कौन फेल

Fri, 19 Apr 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर और नगीना लोकसभा पर सभी प्रत्याशियों के अपने दावे हैं। कोई मुस्लिम समाज तो कोई दलित समाज तो कोई सर्व समाज के समर्थन से जीत का दावा कर रहा है। ऐसे में जनता की उम्मीदों की कसौटी पर कौन प्रत्याशी पास होगा और कौन होगा फेल, इसका फैसला आज जनता कर देगी। उधर सभी प्रत्याशी अपने-अपने दावे कर रहे हैं और जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

- नगीना लोकसभा के प्रत्याशियों के दावे

1. ओमकुमार - भाजपा
नगीना लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ओमकुमार सिंह का दावा है कि हमारे पास मोदी और योगी का चेहरा है। निश्चित ही सफलता मिलेगी और जनता का साथ भी मिलेगा। हमें सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। इसके साथ ही मैं इस लोकसभा का स्थायी निवासी हूं, इसलिए भी जनता अपने यहां के प्रत्याशी को ही समर्थन देगी।

2. सुरेंद्र पाल सिंह-बसपा
नगीना लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह का दावा है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला है। उनका कहना है कि दलित-मुस्लिम व पिछड़े चाहते हैं कि देश की प्रधानमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती बने। इसलिए वह बसपा के साथ जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने दावा है किया की वह नगीना से भारी बहुमत से जीत रहे हैं।
विज्ञापन


3. मनोज कुमार-सपा
नगीना लोकसभा सीट से सपा-इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार का दावा है कि वह 100 प्रतिशत से भी ज्यादा अपनी जीत तय मान रहे हैं। यह चुनाव संविधान को मानने वाले और संविधान का विरोध करने वाले लोगों के बीच का चुनाव है। सभी का साथ उन्हें मिल रहा है। उन्हें पूरा यकीन है कि इस बार वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में जीतकर देश की संसद पहुंचेंगे।

4. चंद्रशेखर आजाद-आसपा
नगीना लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान जनता का जो आशीर्वाद उन्हें मिला, उससे उन्हें पूरा यकीन है कि वह रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतकर देश के संसद दिल्ली पहुंच रहे हैं। सर्व समाज का भरपूर समर्थन मिल रहा है, इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि वह जीत हासिल करेंगे।
बिजनौर लोकसभा प्रत्याशियों के दावे

1. चंदन चौहान-रालोद
बिजनौर लोकसभा से रालोद-भाजपा गठबंधन से प्रत्याशी चंदन चौहान ने कहा कि उन्हें सर्व समाज का मत हासिल हो रहा है। जहां भी वह प्रचार के लिए गए, जनता का समर्थन उन्हें मिलता नजर आया। जनता उनका साथ देगी। हर जगह उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि जीत उन्हें ही हासिल होगी।

2. दीपक सैनी-सपा
बिजनौर लोकसभा से सपा प्रत्याशी दीपक सैनी ने कहा कि उन्हें सर्व समाज का समर्थन है। समीकरण उनके पक्ष में बन रहे हैं। दूसरे लोग उनके काडर वोट में बंटवारे का प्रयास करते रहे, लेकिन सभी एकजुट होकर उन्हें समर्थन दे रहे हैं। मुस्लिम समाज हो या सैनी समाज या फिर पाल, कश्यप, वाल्मीकि हर तरफ को उन्हें समर्थन मिलता दिख। कई किसान संगठन भी साथ आए हैं। जीत उनकी ही होगी, यह निश्चित है।

3. चौधरी विजेंद्र सिंह-बसपा
बिजनौर लोकसभा से बसपा प्रत्याशी चौधरी विजेंद्र सिंह का दावा है कि उन्हें अपने काडर वोट के अलावा मुस्लिम और सर्व समाज का समर्थन भी मिल रहा है। उन्होंने जनता के बीच अपनी और पार्टियों की नीतियों को पहुंचाया है। समीकरण उनके पक्ष में बन रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान करने की अपील की गई है। उम्मीद है कि आंकड़े भी उनके पक्ष में ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें