फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला रेलवे फाटक बंद करने पहुंचे अधिकारियों का दूसरे दिन भी विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला रेलवे फाटक बंद करने पहुंचे अधिकारियों का दूसरे दिन भी विरोध, हंगामा
विज्ञापन

दौराला। दौराला-सरधना रेल मार्ग पर फाटक बंद करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दूसरे दिन शनिवार को भी रेलवे के अधिकारी पुलिस बल के साथ फाटक बंद करने पहुंचे। जिसका व्यापारियों ने रेलवे पटरी पर बैठकर हंगामा करते हुए विरोध किया। व्यापारियों ने फाटक बंद न किए जाने की मांग करते हुए रेलवे अधिकारियों व मुजफ्फरनगर जाकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को रेलवे के जोनल प्रोजेक्ट मैनेजर के नेतृत्व में कर्मचारी दौराला-सरधना रेल मार्ग पर स्थित फाटक को बंद कराने पहुंचे थे। यहां ओवरब्रिज का निर्माण होने पर पहले से ही फाटक बंद करने का प्रस्ताव था। लेकिन, पूर्व में भी व्यापारियों ने फाटक बंद नहीं करने दिया था। शुक्रवार को भी व्यापारियों ने फाटक बंद करने का विरोध किया। जिस पर रेलवे अधिकारी लौट गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे अधिकारी तहसीलदार व पुलिस बल के साथ फाटक बंद कराने पहुंचे। व्यापार संघ अध्यक्ष हरपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में व्यापारी भी फाटक पर पहुंच गए और हंगामा किया। उन्होंने कहा कि फाटक बंद होने से व्यापारियों, गन्ना किसानों व आसपास के ग्रामीणों को बाजार में सामान खरीदने में परेशानी होगी। लेकिन, रेलवे के अधिकारी नहीं माने। व्यापारियों ने रेल पटरी पर बैठकर विरोध जताया। मामला बढ़ते देख अधिकारियों ने पीएसी व आरपीएफ को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

व्यापार संघ, नगर पंचायत दौराला ने रेलवे अधिकारियों को फाटक बंद न किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं, व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से मिलने मुजफ्फरनगर पहुंचा और उन्हें ज्ञापन सौंपा। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने काम नहीं रोका और फाटक बंद करने के लिए गड्ढे खोदकर पिलर लगा दिए हैं। जिस कारण व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें