बहसूमा। यूपी बोर्ड में परीक्षा परिणाम में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सदरपुर के इंटरमीडिएट की छात्रा क्रिस्टी ने 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, शिवांगी ने 81.2 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और खुशी ने 79.2 अंकों के साथ तृतीय स्थान पाया। हाई स्कूल में प्रथम स्थान छात्रा हिमांशी ने पाया। रिया ने द्वितीय स्थान पाया।
मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट में कला वर्ग में फारिहा ने 81.6 प्रतिशत, हसिका ने 81.4 एवं विज्ञान वर्ग में वैष्णवी चौधरी 81.4 प्रतिशत, खुशी गिरी ने 81.2 प्रतिशत अंक हालिस किए। हाई स्कूल में मानसी व अंतिम 86.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सुहानी द्वितीय रही।
नवजीवन इंटर कॉलेज बहसूमा के प्रधानाचार्य योगेश चौहान ने बताया कि हाई स्कूल में आयुष मार्कण्डेय ने प्रथम, संजय यादव ने द्वितीय, अभिषेक ने तृतीय स्थान पाया। इंटर में अनन्या शर्मा व जिया कुमारी ने प्रथम, नैना शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।