फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पांच माह पहले हुई परियोजना तैयार, शासनादेश जारी होने का है इंतजार

Sat, 11 Nov 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भूरा देव मंदिर से मां शाकंभरी देवी के मंदिर भवन तक दो पुल और सड़क निर्माण की परियोजना ठंडे बस्ते में जाती दिखाई दे रही है। करीब साढ़े पांच माह पहले 50 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई थी, जिसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था, लेकिन शासन ने अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया है। ऐसे में श्रद्धालुओं को पुल और सड़क के लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

मां शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ शिवालिक क्षेत्र में है। प्रत्येक वर्ष पहाड़ों पर बारिश होने से मां शाकंभरी देवी के मंदिर क्षेत्र में बाढ़ आती रही है, जो श्रद्धालुओं कोे खासा नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मई 2023 में 50 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की गई थी। इसमें भूरा देव मंदिर से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक दो पुल तथा 180 मीटर की एलिवेटेड सड़क निर्माण की बात कही गई तत्कालीन जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने 18 मई को भूरा देव से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक भ्रमण कर बनने वाले पुलों और एलिवेटेड रोड के लिए स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने सिंचाई विभाग, वन विभाग और शाकंभरी देवी मंदिर के व्यवस्थापक आदित्य प्रताप सिंह से भी इस संबंध में बात की थी। लेकिन पुल और सड़क बनाने की कार्यवाही उससे आगे नहीं बढ़ सकी है।

सरकार की प्राथमिकता में है मां शाकंभरी सिद्ध पीठ



मां शाकंभरी सिद्ध पीठ योगी सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी कई परियोजनाओं की घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री भी मां के दर्शन के लिए शाकंभरी देवी सिद्धपीठ आते रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को परियोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




भूरा देव से शाकंभरी देवी भवन तक दो पुल और सड़क के लिए 50 करोड़ रुपये की परियोजना जिला प्रशासन द्वारा तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजी गई थी। लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुआ है। शासनादेश जारी होने के बाद ही काेई कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


- सीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें