फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नहीं थम रहा दूषित पानी से बीमार होने का सिलसिला, नौ और नए मरीज मिले, संख्या 289 पहुंची

Wed, 16 Nov 2022 08:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना स्थित मोहल्ला मंडी चमारान में दूषित पानी पीने से बीमार लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। नौवें दिन भी मरीजों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। अब तक 289 लोग बीमार हो चुके हैं। जल निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम पानी के सैंपल लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
मेरठ में दूषित पानी पीकर बीगड़ी हालत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ स्थित सरधना में नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में हैजे के कारण बीमार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। 9वें दिन मंगलवार को सीएचसी में नौ और मरीज भर्ती कराए गए। अब तक 289 लोग बीमार हो चुके हैं, जबकि गर्भस्थ शिशु समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। मोहल्ले के 22 परिवार घरों में ताला डालकर रिश्तेदारी में जा चुके हैं।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दूषित पानी की सप्लाई के बाद नगर पालिका ने पानी के टैंकर भेजने शुरू किए थे, लेकिन उनसे पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। वहीं, एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि नई पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

जल निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम पानी के सैंपल लेकर जांच कर रही है। रिपोर्ट सामान्य आने पर बृहस्पतिवार से मोहल्ले में नई पाइप लाइन से स्वच्छ पानी की आपूर्ति शुरू की जाएगी। मोहल्लों में एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग को कराई जा रही है। इसके अलावा पानी की आपूर्ति बदलने के बाद भी लोग बीमार हो रहे हैं, जिससे लोग संक्रमण के दूसरे कारण का भी अंदेशा जता रहे हैं।
विज्ञापन


गलियों में जलभराव से परेशानी
मोहल्ला मंडी चमारान में पाइप लाइन बदलने के लिए रास्तों में खुदाई कराई है। पाइप लाइन बिछने के बाद जगह जगह मलबे के ढेर लगे हैं। घरों की निकासी का पानी गलियों में भरा है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने पालिका प्रशासन से रास्ते को ठीक कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: CCSU Admission: पीजी कोर्सों और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम मौका

डीएम से मिले विधायक
मोहल्ले के लोग मंगलवार को विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में डीएम दीपक मीणा से मिले। विधायक ने नगर की कई समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नगर में फैली हैजा बीमारी से मृत लोगों के परिवारों की आर्थिक मदद की जाए। परिवार से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। निजी अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों को उनके पैसे वापस कराए जाएं।
विज्ञापन


सभी परिवारों की आर्थिक मदद की जानी चाहिए। नगर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाए। बीमारी के कारणों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। नगर से निकलने वाले कूड़े का उचित स्थान तय किया जाए। सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जों पर रोक लगाकर खाली कराया जाए। साथ में पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, आगा अली शाह, सिराजुद्दीन मलिक, अशरफ़ राणा, आशिफ, शाहवेज अंसारी, उस्मान और वीरेंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें