मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के चलते शुक्रवार को सैनी एडवोकेट वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर कालूराम सैनी एडवोकेट व महामंत्री पद पर जसवीर सैनी एडवोकेट का चयन किया गया। बैठक में सदस्यों के रूप में अब्दुल जब्बार खान, राजकुमार गुर्जर, जसवीर सिंह सैनी, धर्मसिंह सत्याल, हेमचंद निमेष, प्रवीण भारती, देवेन्द्र देव सैनी, योगेन्द्र सैनी, महेश शाक्य, संदीप सैनी, कृष्ण सैनी, नितेश सैनी, लवी सैनी, विक्की सैनी, रूबी सैनी आदि मौजूद रहे। इस सोसायटी ने वार्षिक चुनाव में सर्वसमाज पैनल को समर्थन देने की घोषणा की है। संवाद