सेंट मैरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरे का पर्व
मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में गांधी जयंती और विजयदशमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विरोत्तम दास , सुपीरियर ब्रदर पाॅल और रेवरन ब्रदर प्रदीप उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुवात बप्पा मोरिया नृत्य से हुई। कक्षा पांच की छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से नवदुर्गा और महिषासुर के अंत की भव्य प्रस्तुति दी। रामायण का भव्य मंचन श्री राम के जन्म के साथ प्रारंभ हुआ। कक्षा पांच और कक्षा 11 के छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। राम-सीता के विवाह, वनवास, सूपर्नखा का अपमान, सीता हरण,वानर सेना का गठन ,राम सेतु निर्माण, राम व रावण के युद्ध के अद्भुत मंचन के साथ राम के वनवास से वापस आने पर खुशी मनाते हुए मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। राम श्री राम सामूहिक गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों का प्रोत्साहन करते हुए मुख्य अतिथि ने अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया और धर्म के वास्तविक अर्थ के विषय में बताया। रेवरन ब्रदर पाॅल ने स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद पत्र पढ़ा गया।