संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार देर रात येलो टाइगर और पावर हिटर की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें पावर हिटर की टीम ने 9 विकेट से मैच जीता।
येलो टाइगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। इसमें ओमकार सिंह ने 27 रन और दुष्यंत ने 53 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुलदीप और दीपक ने विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पावर हिटर की टीम ने 10.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए और 9 विकेट से एकतरफा जीत प्राप्त की। टीम की ओर से दीपक सिद्धू ने 57 और कुलदीप ने 40 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विजयकुमार को मात्र एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच दीपक सिद्धू को चुना गया।