फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा नवजात का पोस्टमार्टम, जिला अस्पताल के 11 में से नौ सीसीटीवी खराब मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्यारे लाल जिला अस्पताल के टॉयलेट में फंसे मृत अवस्था में मिला आठ महीने के नवजात का शव का बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। इसके बाद शव को दफनाया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने जिला अस्पताल में पहुंचकर मंगलवार को जांच की। इसमें 11 में से नौ सीसीटीवी खराब मिले। दो ही सीसीटीवी सही चलते हुए पाए गए। ऐसे में पुलिस को आरोपी तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का तीन नंबर महिला टॉयलेट शनिवार रात चोक हो गया था। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की थी। रविवार सुबह सफाई कर्मचारियों ने किसी तरह लाइन में फंसी गंदगी को बाहर निकाला और बाहर फेंक दिया था। कूड़े के बीच एक आठ महीने के नवजात का शव भी मिला था। देहली गेट पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था। करीब 72 घंटे होने के बाद डाक्टरों की टीम आज शव का पोस्टमार्टम करेगी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी देहली गेट रमेश चंद्र शर्मा जिला अस्पताल में टीम के साथ जांच करने के लिए पहुंचे। वहां 11 में से नौ सीसीटीवी खराब मिले है। दो ही सीसीटीवी सही है। जिनकी फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें