फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पदाधिकारियों को पुलिस ने घर पर किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। राष्ट्रीय जाटव महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उन्हें एडीजी मेरठ जोन को अनुसूचित जाति की छात्रा हत्याकांड के संबंध में ज्ञापन सौंपना था, लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया। महासंघ का कहना है कि पुलिस ने कई पदाधिकारियों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया, जिससे वे एडीजी से मुलाकात नहीं कर सके।
विज्ञापन

महासंघ के पदाधिकारी संजीव चिरौड़ी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से छात्रा हत्याकांड में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई तथा मामले में कथित रूप से दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई जानी थी। संगठन का कहना है कि यदि भविष्य में भी इसी प्रकार का रवैया अपनाया गया तो समाज व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें