फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस ने बच्ची के डीएनए जांच के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महिला थाने में महिला के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पीड़िता की छोटी बेटी के डीएनए जांच के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। दुष्कर्म के आरोपी पवन पाल के रक्त का नमूना मेडिकल जांच के दौरान रविवार को लिया गया था। बाद में गंगानगर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

गंगानगर थाना क्षेत्र के एक काॅलोनी निवासी महिला ने अपने पूर्व मकान मालिक पवन पाल पर आरोप लगाया था कि उसने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसकी छोटी बेटी भी पवन पाल की ही है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराई मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर उसने शुक्रवार को महिला थाने में जहरीला पदार्थ खा लिया था। बाद में उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। वह स्वस्थ है। महिला ने आरोपी पवन पाल को अपनी छोटी बेटी का पिता बताया है इसलिए पुलिस दोनों की डीएनए जांच कराएंगी।
इस केस की विवेचना कर रहे सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को डीएनए नमूना लिया जा चुका है। पीड़िता की छोटी बेटी के डीएनए जांच के लिए सोमवार को न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें