फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमीन के लालच में दादा की हत्या करने वाले पोतों को पुलिस तलाश नहीं पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
करनावल में चौपाल पर हुक्का पीते समय कर दी थी हत्या
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा करनावल में बृहस्पतिवार रात बुजुर्ग विजयपाल (82) की चाकू से गोदकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने इस मामले में मृतक के पोते निक्की पुत्र शैलेंद्र और सागर पुत्र राजीव को हत्या का आरोपी बनाया है। दोनों आरोपी पोते अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं और उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
सरूरपुर थाना पुलिस के अनुसार, विजयपाल की हत्या जमीन विवाद के चलते की गई है। विजयपाल के नाम 80 बीघा जमीन थी, जिसे उन्होंने चार हिस्सों में बांटा था। तीनों बेटों शैलेंद्र, तेजेंद्र और राजीव के नाम 20-20 बीघा जमीन कर उन्होंने बीस बीघा जमीन अपने पास रखी थी। तेजेंद्र की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। काफी समय से वो तेजेंद्र के घर पर रह रहे थे। आरोपियों को शक था कि विजयपाल यह जमीन मृतक तेजेंद्र के बेटों राहुल और भानु के नाम वसीयत कर देंगे। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विजयपाल चौपाल पर हुक्का पी रहे थे, तभी उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो आरोपी निक्की और सागर मौके पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस को उन पर शक हुआ। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान हुई।
विज्ञापन

पुलिस की तीन टीमें तलाश में जुटी
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें