माछरा। मंगलवार की रात को मेघराजपुर में पटाखे छोड़ने से मना करने पर हुए विवाद के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी के चलते पुलिस ने गांव में पैदल मार्च निकाला और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
पैदल मार्च के दौरान पुलिस टीम ने गांव के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर मार्च किया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर एकत्रित लोगों से पूछताछ की गई और उन्हें अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने से बचने की हिदायत दी गई। ग्रामीणों को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से अपील की कि वे गांव में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें। संवाद