फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बवाल के पांच आरोपी हिरासत में लिये

विज्ञापन
लावड़-बवाल के बाद असलम की गली में पसरा पड़ा सन्नाटा। - फोटो : LAWARD
विज्ञापन
पुलिस ने बवाल के पांच आरोपी हिरासत में लिये
विज्ञापन

लावड़। पशु चोरी के आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 11 लोगों नामजद एवं सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, इनमें चार महिलाएं हैं।
बताते चलें कि पुलिस असलम एवं उसके पुत्र अकरम को पशु चोरी के मामले में गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस द्वारा पिता-पुत्र को पकड़ लिये जाने पर महिलाओं ने हमला बोल दिया। उन्होंने पथराव कर आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। इसके बाद कस्बे में पहुंची कई थानों की फोर्स ने लाठी फटकार कर बवालियों को खदेड़ा। पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत द्वारा चौराहे पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और बवालियों को चिह्नित कर पांच महिलाओं समेत 11 लोगों अकरम पुत्र असलम, शाहरुख पुत्र असलम, शबाना पुत्री असलम, फैमिदा पत्नी असलम, शबनम पत्नी अकरम, असलम पुत्र बदलू, अलीम पहलवान पुत्र मुंशी, खुर्शीद रिजवी पुत्र नजीर रिजवी, इस्माईल का पुत्र, शकील पुत्र नूर इलाही, अफसाना पत्नी अनीस के खिलाफ नामजद एवं सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दबिश देकर आरोपी असलम व चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

निकाह के लिए सुपुर्दगी में सौंपा
पुलिस से अभद्रता में नामजद शाहरूख पुत्र असलम को बुधवार देर रात चेयरपर्सन पति मोहम्मद हारुन की सुपुर्दगी में निकाह के चलते दे दिया। उसका बृहस्पतिवार को निकाह होना तय है। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
गली में पसरा सन्नाटा, बाजार खुला
देर रात हुए बवाल के बाद आरोपी की गली में पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। आरोपी शाहरूख की गाजियाबाद बरात जरूर गई, लेकिन रौनक नहीं दिखाई दी। वहीं, बवाल के अगले दिन बृहस्पतिवार को बाजार रोजाना की तरह खुले और ग्राहक भी पहुंचे। हालांकि दिनभर रात के मामले को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन

इनका कहना है
बवाल में 11 नामजद एवं सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चार महिलाओं समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- वरुण शर्मा, थाना प्रभारी इंचौली

लावड़-लावड़ कस्बे में पशु चोर असलम पुलिस हिरासत में, जिसे छुड़ाने के लिए महिलाओं ने की थी पुलिसकर?- फोटो : LAWARD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें