फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर खुल गई पोल, गोदाम में इतनी सारी फैंटम बाइक देख चौंक गए लोग

Mon, 04 Sep 2017 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
कबाड़ी की दुकान में मिली फैंटम बाइक
विज्ञापन
मेरठ में सोतीगंज में शनिवार को इतनी सारी फैंटम बाइक नजर आ गईं कि सब चौंक गए। एक कबाड़ी ने बकरीद पर गोदाम की सफाई की तो कई फैंटम निकालकर बाहर खड़ी कर दीं। सवाल कौंध गया कि क्या यहां लूट व चोरी के वाहन ही नहीं, बल्कि पुलिस की फैंटम भी कटती हैं। मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों की फैंटम देखकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई तो आनन-फानन में कबाड़ियों ने फैंटम बाइक वहां से हटा दीं।
विज्ञापन


वेस्ट यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पुलिस चोरी हुए वाहनों की तलाश में सोतीगंज में अक्सर दबिश देती है। पुलिस ने जब भी सोतीगंज पर शिकंजा कसा तो लूट व चोरी के वाहनों का ग्राफ घटा है। शनिवार को सोतीगंज में मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों की फैंटम बाइक एक गोदाम के बाहर देखकर सवाल खड़े हो गए। आखिर क्यों यह बाइकें यहां थीं। क्या ये भी कटने आई थीं या फिर ये बाइक पुलिस ने कबाड़ियों को नीलाम कर दीं।   

बकरीद पर खुली पोल 
बकरीद पर यह पोल खुली। कई बार पुलिस अधिकारियों ने लोकल पुलिस को बगैर सूचना के सोतीगंज में छापा मारकर चोरी की कई गाड़ियां कटतीं पकड़ीं। शनिवार को गोदाम की सफाई के दौरान वाहनों को बाहर रखा तो मामला खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेलनगर भेज दीं फैंटम 

इतनी सारी फैंटम बाइक देख चौंक गए लोग
खुलासा होने पर कबाड़ियों ने फैंटम को जली कोठी से सटे पटेलनगर में भेज दिया। पटेलनगर में भी कुछ कबाड़ियों के गोदाम और घर हैं, जो देहली गेट थानाक्षेत्र में आते हैं। सोतीगंज में पुलिस की सख्ती होती है तो कबाड़ी चोरी के वाहनों को जली कोठी में लाकर काटते हैं।   

सोतीगंज में फिर कटान बढ़ा 
एसपी सिटी की छापामारी के बाद सोतीगंज में कटान कम होने लगा था। लेकिन दो सप्ताह से पुलिस ने कोई दबिश नहीं दी। जिसके चलते फिर से चोरी और लूट के वाहनों के कटान का ग्राफ बढ़ा है। सदर बाजार पुलिस भी कबाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए गंभीर नहीं हैं। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। 

कई बार बरामद हुईं गाड़ियां
दूसरे जिलों से चोरी या लूट की लग्जरी गाड़ियों की लोकेशन जीपीएस से सोतीगंज में मिलती हैं। कई बार दिल्ली, हरियाणा व पंजाब पुलिस ने दबिश देकर लग्जरी गाड़ियां बरामद कीं। इस वाहनों के कमेले की जानकारी लखनऊ तक है। लेकिन सिस्टम शिकंजा कसने में फेल साबित हो रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें