फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
25srd51a- जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी में मण्डलीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते सांसद डॉ सत्यपाल सिं - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन

रोहटा। जनता इंटर कॉलेज कैथवाड़ी में बुधवार को 65 वीं मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, सिवालखास विधायक जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका दिशा का विमोचन किया गया। प्रतियोगिता में मेरठ, बागपत, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर जिलों के विद्यालयों की 24 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। अंडर 19 बालक वर्ग में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने हापुड़ को 25-03 से हराया। दूसरे मुकाबले में गाजियाबाद ने बागपत को और तीसरे में बुलंदशहर ने गाजियाबाद को हराया। चौथे मैच में मेरठ ने गौतमबुद्घ नगर की टीम को हराया। वहीं, अंडर 14 बालक वर्ग में बुलंदशहर ने गाजियाबाद को हराया। जबकि अंडर 19 बालिका वर्ग में गौतमबुद्घनगर ने हापुड़ को और बागपत ने बुलंदशहर की टीम को पराजित कर जीत हासिल की। वहीं, बुलंदशहर की टीम ने गाजियाबाद को हराया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में प्रतिभाओं की कमी नही है। कालेजों के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। छात्रों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। विधायक जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खेलों पर ध्यान दे रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी द्विवेदी ने की। इस मौके पर संजीवेश्वर त्यागी, शुचेंद्रवीर त्यागी, विक्रम सिंह, रणजीत सिंह, श्यामवीर, दिव्या, राजीव रस्तोगी, अश्विनी त्यागी, सुनील कुमार, मोहन गुर्जर किनौनी, सोनू नारंगपुर, ओमप्रकाश व ह्रदय नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें