फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चलती डीसीएम से शादी का सामान चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने चलती डीसीएम से शादी का सामान चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से चोरी किए कपड़े, बाइक और एक तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र के गांव किशोरी निवासी गौरव कुमार ने थाने में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि 17 फरवरी को वह बहन की शादी का सामान डीसीएम में लेकर किठौर थाना क्षेत्र के भटीपुरा गांव जा रहे थे। रास्ते में चलती डीसीएम पर पीछे से चढ़कर बदमाश कपड़े के चार बैग चोरी कर ले गए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस मामले में टीपीनगर क्षेत्र के मलियाना इस्लामनगर निवासी शाहनवाज का नाम प्रकाश में आया था। उसे चोरी किए गए कपड़ों के दो बैग, बाइक और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ परतापुर, सिविल लाइन, महिला थाना, सरुरपुर और नौचंदी थाने में पूर्व में सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें