मेरठ। लोहिया नगर में दिव्यांग किशोर से गलत काम करने और मारपीट करने वाले आरोपी लोहिया नगर निवासी कामिल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटीआयुष विक्रम सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को कामिल ने दिव्यांग के साथ गलत काम किया था। परिजनों ने 16 अगस्त को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को ऊधम सिंह चौक से गिरफ्तार किया गया। संवाद