गंगानगर। उल्देपुर गांव में लूटे गए ट्रांसफार्मर का तार खरीदने वाले कबाड़ी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर गंगानगर अनूप सिंह के मुताबिक एक सूचना पर कबाड़ी कासिम पुत्र रौनक निवासी जाकिर काॅलोनी लोहिया नगर को गिरफ्तार किया गया। कासिम की दुकान से 20 किलो कॉपर का तार बरामद किया गया है। इसी कबाड़ी को बदमाशों ने ट्रांसफॉर्मर का सामान बेचा था। संवाद