फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडवनगर के लोगों ने सामुदायिक भवन पर जड़ दिया ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांडवनगर के लोगों ने सामुदायिक भवन पर जड़ा ताला
विज्ञापन

मेरठ। सामुदायिक भवन को ठेके पर दिए जाने के विरोध में पांडवनगर आवासीय समिति के लोगों ने रविवार को भवन के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी कीमत पर ठेकेदार का भवन पर कब्जा नहीं होने देंगे।
पांडव नगर में एमडीए ने स्थानीय परिवारों के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण किया है। जो अब नगर निगम को हैंडओवर हो गया है। नगर निगम ने एक व्यक्ति को ठेके पर दे दिया है, लेकिन कॉलोनी की सुरक्षा और स्थानीय लोगों को सुविधा का ध्यान नहीं रखा गया है। रविवार को सुबह लगभग दस बजे पार्षद संजय सैनी, महेंद्र सिंह त्यागी, ईश्वर त्यागी, राजीव सिंह सैनी, दिनेश सक्सेना, एपी चौहान, उपेंद्र पुंडीर, उमेश सक्सेना, विजय शर्मा आदि लोग इकट्ठा होकर सामुदायिक भवन पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घंटे तक गेट पर धरना दिया गया। इसके बाद सभी ने सामुदायिक भवन के गेट पर ताला जड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एमडीए ने आवंटियों के पैसे से सामुदायिक भवन बनाया है। अब उसी भवन में आवंटियों को कार्यक्रम करने की एवज में 1 लाख 60 हजार रुपये देने पड़ेंगे। जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों ने भी इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें