फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: दूसरे समुदाय के लोगों ने दुकान में घुसकर व्यापारी सहित कई को पीटा, सांप्रदायिक तनाव

Sat, 25 May 2019 12:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
वायरल वीडियो में व्यापारी से हाथापाई करते दूसरे समुदाय के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में संवेदनशील भगत सिंह मार्केट में कपड़ा व्यापारी की दुकान में घुसकर दूसरे समुदाय के युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी की। मामला 22 मई की रात है, जिसका वीडियो शुक्रवार देर रात को वायरल होने पर सांप्रदायिक तनाव फैल गया। वीडियो में दूसरे समुदाय के आधा दर्जन युवक दुकानदार और उसके साथी की लात-घूंसों से पिटाई कर रहे हैं। एक आरोपी युवक के हाथ में लोहे की रॉड भी दिखाई दे रही है। मामला सामने आने पर गुस्साए भाजपा नेताओं ने पुलिस-प्रशासन को कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


भगत सिंह मार्केट में देवराज की देव कलेक्शन के नाम से कपड़ों की दुकान है। दुकान पर सचिन शर्मा सेल्समैन है। तीन दिन पहले सचिन का दूसरे समुदाय के समर नाम के युवक से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों में समझौता करा दिया था। आरोप है कि 22 मई की रात को समर अपने भाई साकिब व सात-आठ अज्ञात युवकों के साथ देवराज की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने दुकान में घुसते ही लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। सचिन शर्मा को कई बार पीटा गया। इस दौरान व्यापारी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो व्यापारी को भी पीटा गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूसरे समुदाय के युवकों की भीड़ दुकान में घुसती चली गई। सेल्समैन की गर्दन भी मोड़ने की कोशिश की। बाद में आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। 

माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे
शुक्रवार को वीडियो वायरल होने पर भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा समर्थकों के साथ कोतवाली थाने पहुंचे। कहा कि अराजक तत्व शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सोहराब गेट पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर व्यापारी और उसके सेल्समैन पर हमला किया जाता है और पुलिस मामले को दबाने की कोशिश करती है। यह दबंगई बर्दाश्त नहीं होगी। इस मामले में एसएसपी को भी बता दिया है। यदि शनिवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की तो पुलिस की जिम्मेदारी होगी। भगत सिंह मार्केट और पत्ता मोहल्ले में कई घटनाएं हो चुकी हैं जहां व्यापारियों पर हमले हो रहे हैं। वहीं रात को ही भाजपा नेताओं ने पुलिस अफसरों को वायरल वीडियो भेजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दबाया मामला
मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन आरोप है कि पुलिस ने 23 मई को मतगणना होने की बात कहकर मामला वहीं दबा दिया था। आश्वासन दिया था कि आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे। मौके पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर सुभाष अत्री भी पहुंचे थे। पुलिस अफसरों ने व्यापारी और सेल्समैन से कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। सीओ ने बताया कि समर, साकिब और सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, बलवे की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जल्द करेंगे गिरफ्तारी
यह मामला मेरे संज्ञान में आया तो तहरीर के आधार पर आरोपियों पर बलवे का केस दर्ज कराया गया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें