फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आठ सितंबर को पैरिश डे समारोह, विशेष प्रार्थना के बाद होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में आठ सितंबर को पैरिश डे समारोह का आयोजन किया जाएगा। मैरियन परिवार की ओर से आयोजित समारोह की शुरुआत शाम 5:30 बजे पवित्र यूखरिस्त (होली यूखरिस्ट) के साथ होगी।
विज्ञापन

फादर मार्टिन रावत ने बताया कि समारोह का उद्देश्य लोगों के बीच विश्वास, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु विशेष प्रार्थना में शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के लिए फैलोशिप मील की व्यवस्था की गई है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से समारोह में शामिल होकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनने की अपील की है। समारोह के माध्यम से लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें