मोहल्ला जुल्हैडा रोड नई बस्ती निवासी घायल सुंदर
- फोटो : SARDANA
दूसरे वर्ग के युवकों ने मां-बेटे को पीटा
सरधना। जुल्हैड़ा रोड नई बस्ती में सोमवार को दोपहर दूसरे वर्ग के लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। बचाने दौड़ी मां को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया है। सुंदर की दूसरे वर्ग के युवक से रविवार को कुछ कहासुनी हो गई थी। तब मामला शांत हो गया। आरोप है कि सोमवार को दोपहर के समय सुंदर अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी बीच दूसरे समुदाय का एक युवक अपने साथ कई युवकों को लेकर वहां पहुंचा ओर उस पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। शोर सुनकर मां मीना भी आ गई। उसने सुंदर को बचाने का प्रयास किया। युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही हैं।