मवाना जाम में एसडीएम फंसे
मवाना। स्कूल कालेजों की छुट्टी के समय सोमवार दोपहर मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। जिसमें उपजिलाधिकारी भी जाम में फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलावाया। उल्लेखनीय है कि नगर में अवैध ई रिक्शा व टैंपू आदि की भरमार है। वहीं मुख्य मार्ग के दोनों ओर ठेली आदि का अस्थाई अतिक्रमण है। जिस कारण आए दिन मुख्य मार्ग पर जाम के हालात बनते रहते हैं। सोमवार दोपहर स्कूल कालेजों की छुट्टी के दौरान मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग गया। घंटों लोग जाम में फंसे रहे। इसी दौरान मेरठ की ओर से आ रहे उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव भी जाम में फंस गए। जानकारी होने पर पुलिस जाम को खुलवाने में लगी, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जाम को खुलवाने में कामयाब हो सकी।