फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भव्य होगा उद्घाटन समारोह, मेरठ से भी पहुंचेंगे किक्रेट प्रेमी

विज्ञापन
यूपी टी 20 लीग लोगो
विज्ञापन
यूपी टी-20 लीग : 14 को मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास के बीच होगा पहला मैच
विज्ञापन

स्टार स्पोर्ट्स हिंदी और जियो हॉटस्टार पर होगा सीधा प्रसारण
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से हो रही है। उद्घाटन मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास के बीच होगा। मैच से पूर्व भव्य उद्घाटन समारोह होगा। इसमें मेरठ से भी बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी शामिल होंगे।
यूपी टी-20 लीग का उद्घाटन शुक्रवार की शाम 6 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। उद्घाटन समारोह का भी लाइव प्रसारण किया जाएगा। उद्घाटन में संगीतकार व गायक शंकर महादेवन और उनके पुत्र सिद्धार्थ महादेवन, शिवम महादेवन के द्वारा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जैस्मीन कौर सैंडलास की प्रस्तुति भी होगी।
विज्ञापन

लीग के पहले मैच में मेरठ जिला क्रिकेट संघ से जुड़े कई लोग लखनऊ पहुंचेंगे और उद्घाटन समारोह का लुत्फ उठाएंगे। इसमें मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, लखनऊ फाल्कंस, नोएडा किंग्स, गोरखपुर लायंस, कानपुर सुपरस्टार टीम प्रतिभाग कर रही हैं। मेरठ के कई खिलाड़ी अलग-अलग टीमों से खेलेंगे। मेरठ मेवरिक्स की टीम में विजय कुमार, रितुराज शर्मा, दिव्यांश राजपूत, कार्तिक त्यागी, आयुष गोयल शामिल हैं।
कानपुर सुपरस्टार की टीम में समीर रिजवी, विनीत पंवार, शुभम मिश्रा, कर्ण शर्मा, शिवम बंसल, अजय कुमार, सत्यम सागू शामिल हैं। लखनऊ फाल्कंस की टीम में भुवनेश्वर कुमार, प्रियम गर्ग, समीर चौधरी, यशु प्रधान हैं। काशी रुद्रास में सुनील कुमार, मानव सिंधु और गोरखपुर लायंस में शिवम चौधरी, हरदीप सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह और सभी मैच का होगा सीध प्रसारण
उत्तर प्रदेश टी-20 लीग का उद्घाटन समारोह और लाइव मैच का सीधा प्रसारण होगा। लीग के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर , जियो हॉट स्टार और फैनकोड ऐप पर दिखाए जाएंगे। किसी को स्टेडियम में जाकर मैच देखना है तो वह डिस्ट्रिक्ट ऐप पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं।
यह होंगे मेरठ की टीम के मुकाबले
14 अगस्त काशी बनाम मेरठ लखनऊ
16 अगस्त गोरखपुर बनाम मेरठ लखनऊ
19 अगस्त लखनऊ बनाम मेरठ लखनऊ
21 अगस्त मेरठ बनाम नोएडा लखनऊ
22 अगस्त मेरठ बनाम कानपुर लखनऊ
23 अगस्त मेरठ बनाम गोरखपुर लखनऊ
25 अगस्त कानपुर बनाम मेरठ लखनऊ
29 अगस्त मेरठ बनाम लखनऊ कानपुर
30 अगस्त नोएडा बनाम मेरठ कानपुर
1 सितंबर मेरठ बनाम काशी रुद्रास कानपुर
6 सितंबर फाइनल कानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें