फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बस में यात्रियों की संख्या रही कम

Thu, 27 Jun 2024 03:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सहारनपुर डिपो की यूपी रोडवेज बस सहारनपुर से शामली होकर दूसरे दिन बुधवार को खाटू श्याम के लिए रवाना हुई। हालांकि, शुरुआती दौर में सहारनपुर-शामली, बडौत, बागपत होकर खाटू श्याम के लिए पचास फीसदी सवारियां कम निकल रहीं हैं। निगम के अफसरों का कहना है कि निकट भविष्य में अच्छी खासी सवारियां मिलने से आय बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज सहारनपुर डिपो ने सहारनपुर से शामली और दिल्ली होकर खाटू श्याम के लिए यूपी रोडवेज की बस का रूट रविवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार को निर्धारित किया है। यह बस सहारनपुर से तीन बजे चलकर शामली शाम पांच बजे आती है। शामली में रुककर कांधला, बड़ौत, बागपत और दिल्ली के लिए रवाना होती है। दूसरे दिन भी बस सहारनपुर से चलकर शामली होकर खाटू श्याम के लिए रवाना हुई।
एआरएम सहारनपुर योगेंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती दौर में सहारनपुर और शामली से कम सवारियां खाटू श्याम के लिए जा रहीं हैं। यात्रियों को बस चलने की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें