पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव के लिए मेरठ में आज से नामांकन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मेरठ जिले के 12 ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। कलक्ट्रेट स्थित चार कार्यालयों में जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। जिसमें दोपहर दो बजे तक 120 नामांकन हो चुके हैं। उधर, चेकिंग के दौरान वार्ड-15 से प्रत्याशी के पास से असलहा बरामद किया गया। पुलिस ने प्रत्याशी को हिरासत में ले लिया है।