फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी कार्यालय पहुंचे नवविवाहित जोड़े ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। विवाहिता की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता जबरन उसकी शादी किसी वृद्ध से कराना चाहते थे। उसने अपनी मर्जी से शादी की तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट क्षेत्र के अहमदनगर निवासी अलीशा अपने पति गुलरेज के साथ सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। अलीशा ने बताया कि वह बालिग है। आरोप है कि इसके बावजूद पिता किसी वृद्ध से रुपये लेकर उसकी शादी जबरन कराना चाहते थे। विरोध करने पर पिता ने शराब पीकर उसके साथ कई बार मारपीट की। इसके लिए वह तैयार नहीं हुई और 20-22 दिन पहले अपने पिता का घर छोड़कर रिश्तेदारी में चली गई थी। उसने अपनी मर्जी से अहमदनगर निवासी गुलरेज से शादी कर ली। अब परिजन गुलरेज और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस में झूठी शिकायतें कर रहे हैं। भाई ने गुलरेज को देखते ही गोली मारने की धमकी दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने मामले में जांच कर कार्रवाई और सुरक्षा का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें