गांव डूंगर में गन्ना क्रय केन्द्र शुभारंभ करते पूर्व प्रमुख बिजेन्द्र सिंह।
- फोटो : SARDANA
रोहटा। गन्ना आयुक्त लखनऊ द्वारा गांव डूंगर में गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित करने के दिए आदेश के एक माह बाद खतौली चीनी मिल ने अपना क्रय केन्द्र शुरू कराया। बुधवार को पूर्व मलियाना गन्ना समिति के चेयरमैन बिजेेंद्र सिंह ने फीता काटकर केन्द्र का शुभारंभ किया।
गन्ना आयुक्त लखनऊ आर. संजय भूसरेडी ने खतौली चीनी मिल को गांव डूंगर में गन्ना क्रय केंद्र लगाए जाने के आदेश दिए थे। एक माह बाद भी केंद्र न लगने पर किसानों ने मलियाना गन्ना समिति गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन बिजेंद्र सिंह से मिलकर केंद्र लगवाने की मांग की थी। जिसमें बुधवार को गांव डूंगर में खतौली चीनी मिल प्रबंधन ने कांटा भेजकर स्थापित किया। किसानों ने मिल प्रबंधन से इंडेंट बढ़वाने की मांग की। मिल की ओर से वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक प्रदीप मलिक, सीताराम, ब्रजपाल सिंह, महावीर सिंह, कपिल, सतकुमार, जगवीर सिंह, मोनू तेवतिया, विनोद सांगवान, रकम सिंह, धारा व संसार सिंह आदि मौजूद रहे।