फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नौचंदी, संगम और राज्यरानी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोहरे के कारण मेरठ से प्रयागराज, लखनऊ और जम्मू जाने वाली ट्रेनों सहित लंबी दूरी की गाड़ियों का संचालन लगातार प्रभावित हो रहा है। शनिवार को नौचंदी, संगम, राज्यरानी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे की देरी से पहुंचीं।
विज्ञापन

प्रयागराज से मेरठ आने वाली संगम एक्सप्रेस का मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 6:25 बजे का है लेकिन यह ट्रेन साढ़े तीन घंटा देरी से 10:15 बजे पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस का मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 8:20 बजे है। यह ट्रेन भी कोहरे की चपेट में आ गई और लगभग साढ़े तीन घंटे लेट दोपहर 12:08 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। लखनऊ से मेरठ आने वाली मेरठ नगर राज्यरानी एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन पर शाम 10:35 बजे की बजाय रात 1:51 बजे लगभग साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची।
इनके अलावा दिल्ली से अंबाला कैंट जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम 3:58 बजे की बजाय मेरठ सिटी 5:34 बजे पहुंची। दिल्ली से मेरठ आने वाली मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन लगभग एक घंटा लेट रही। जम्मू से मेरठ के रास्ते दिल्ली जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस सिटी स्टेशन पर सुबह नौ बजे की बजाय 11:25 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें