फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कथावाचक ने भक्तों को सीता-राम विवाह का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
नंगलामल ​स्थित आदि गुरू शंकराचार्य गुरूकुल आश्रम मे रामकथा का प्रसंग सुनाते कथाचावक मुकेश महारा
विज्ञापन
मुंडाली। नंगलामल स्थित आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम में चल रही नौ दिवसीय श्रीरामकथा के पांचवें दिन शनिवार को कथावाचक मुकेश महाराज ने भक्तों को सीता-राम विवाह का प्रसंग सुनाया। उन्होंने भक्तों को बताया कि श्रीराम और सीता का विवाह त्रेता युग में मिथिला के राजा जनक के यहां हुआ था। जब भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा था तो उनका विवाह मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी (विवाह पंचमी) को हुआ। जिसमें उनके 36 गुण मिले और यह विवाह सीता स्वयंवर के माध्यम से संपन्न हुआ था। जिसे विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक कथा सुनी और आनंद लिया। आश्रम संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज व उनके शिष्य जिला पंचायत सदस्य अमित फौजी ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान एसओ मुंडाली रामगोपाल सिंह, ओम तोमर, अधिवक्ता ठाकुर सुनील कुमार, गजेंद्र सिंह, दिव्या तोमर, देव तोमर, भावना सैनी, रविंद्र गुर्जर, भाजपा नेता सुमित राणा, अशोक तोमर, धर्मेंद्र खटाना, कृष्ण तोमर, नरेश गोयल, सूबे सिंह, बॉबी शर्मा, महावीर तोमर, सुरेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें