डीएम पब्लिक स्कूल अटौला के छात्र छात्राएं केएल इण्टरनेशनल स्कूल मेरठ मे इसरो विज्ञान मे प्रदर्
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला के लगभग 50 छात्र-छात्राएं मेरठ के शनिवार को केएल इंटरनेशनल स्कूल में चल रही इसरो विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचे। यहां विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी में वाटर राकेट, चंद्रयान मॉडल, विभिन्न उपग्रह, रॉकेट, स्पेस ऑन व्हील्स आदि को जिज्ञासा पूर्वक देखा व समझा। विज्ञान की तकनीकी तथा कार्यप्रणाली के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। इसरो के वैज्ञानिक डॉ. परेश गर्ग एवं डॉ. राहुल गर्ग ने बच्चों के साथ संवाद किया तथा छात्रों को इसरो की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।