फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नायब तहसीलदार ने बीएलओ बूथ का किया निरीक्षण

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़ पीएम श्री प्रा​थमिक विद्यालय नंबर दो में बीएलओ बूथ का निरीक्षण करते हुए मवाना नय
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में मवाना नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह ने रविवार सुबह 10 बजे बीएलओ बूथ का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ प्रीति गोस्वामी और अंजलि शर्मा को मतदाता सूची अपडेट करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने पात्र लोगों के वोट बनवाने और मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा। 18 वर्ष के युवाओं की नई वोट जनवरी में एसआईआर फार्म नंबर 6 भरकर बनाई जाएगी। उन्होंने मतदाता सूची से डबल वोट, मृतक और अपात्र लोगों के नाम हटाने के निर्देश दिए। कुलदीप सिंह ने शुद्ध और अपडेट मतदाता सूची को मतदान के लिए आवश्यक बताया। इस दौरान सभासद पति संदीप जाटव, पूर्व सभासद देवी दास गौतम, जमील सैफी और शहजाद सैफी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें