फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बड़े बकायेदारों के नाम स्क्रीन पर सार्वजनिक करेगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका की ओर से कस्बे वासियों को मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बदले नगर पालिका की ओर से लोगों से टैक्स लिया जाता है, लेकिन कुछ लोग कई सालों से नगर पालिका में जल एवं गृहकर की धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से उन पर करोड़ों की देनदारी हो गई है। अब पालिका ऐसे बकायेदारों के नाम सार्वजनिक कर रही है। इनकी सूची नगर पालिका द्वारा मुख्य मार्ग पर एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद सरधना के जलकर व ग्रह कर के करीब साढ़े चार करोड़ रुपये बकाया हैं। इसके बाद पालिका ने बकायेदारों से बड़े पैमाने पर वसूली की कवायद शुरू कर दी है। बड़े बकायेदारों की ओर से धनराशि जमा न करने पर पालिका ने इस बार कार्रवाई करने का मन बना लिया है। पालिका की तरफ से पहली बार शहर के बड़े 20 बकायेदारों के नाम, पता व बकाया को सार्वजनिक करते हुए बिनौली रोड पर एलईडी स्क्रीन पर सार्वजनिक किए जाएंगे। ताकि नगर के लोगों को पालिका के बड़े बकायेदारों के नाम पता चल सकें।
अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी ने बताया कि अभी तक बड़े बकायादार धनराशि जमा करने में आनाकानी करते नजर आ रहे हैं। इसलिए ऐसे किया जा रहा है। इन लोगों के नाम सार्वजनिक होने के साथ उनको नोटिस भी जारी किया जाएगा। फिर भी धनराशि जमा नहीं करते हैं तो इस पर सख्त कदम उठाया जाएगा और आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें