फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार नाले में गिरने के मामले में नगर पालिका ने नहीं ली सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील रोड पर सोमवार रात कार नाले में गिरने की घटना में मेरठ के एक परिवार के पांच सदस्य बाल-बाल बच गए। घटना के बावजूद नगर पालिका प्रशासन मंगलवार तक मौके पर नहीं पहुंचा और न ही नाले के किनारे कोई चेतावनी या सुरक्षा इंतजाम किए गए।
मेरठ के घंटाघर क्षेत्र निवासी फिरोज अपनी बेटियों और परिवार की महिलाओं व बच्चों के साथ कार से सरधना में एक डॉक्टर के पास दवाई लेने जा रहे थे। डंपिंग ग्राउंड लाला वाले बाग के पास अचानक उनके सामने एक अन्य वाहन आ गया। तभी कार का संतुलन बिगड़ गया और नाले में गिर गई। नाला लगभग पांच फीट गहरा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि घटना की सूचना नगर पालिका प्रशासन को नहीं दी गई। मंगलवार को भी नाले के किनारे कोई चेतावनी या सुरक्षा इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन

कार्यवाहक ईओ विपिन कुमार शर्मा ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई। कहा कि अखबार के माध्यम से ही उन्हें जानकारी मिली है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से तुरंत नाले किनारे सुरक्षा संकेतक लगाने, रेलिंग या रक्षक बाड़ बनाने और सड़क किनारे रोशनी करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें