फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नगर निगम ने 71 लोगों को ठेला लगाने के लिए कराया जमीन पर कब्जा

Tue, 27 May 2025 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सुनील कैथवास....गढ़ रोड स्थित नगर निगम के बन रहे भवन के बाहर फूलों की दुकान लगाने वाले वह अन्य
विज्ञापन

मेरठ के शास्त्रीनगर नई सड़क के पास 93 लोगों के रोजगार छीनने के प्रकरण में हाईकोर्ट की फटकार के बाद निगम की नींद टूटी। निगम ने मेडिकल कालेज के पास सड़क किनारे वेंडिंग जोन घोषित किया और सोमवार को 71 लोगों को वेंडिंग जोन में ठेला लगाने के लिए जमीन पर कब्जा दिलाया। इस जमीन पर पहले से ठेला लगाने वालों ने विरोध किया। काफी गहमागहमी के बाद निगम ने दीवार पर नंबर लिखवा दिए। वहीं, हंगामा करने वालों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनको भी ठेला लगाने के लिए जगह दी जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग की जगह में शास्त्रीनगर खसरा संख्या 6041 में 93 झुग्गी-झोपड़ी थी। इसे निगम ने उजाड़ दिया है और वहां अपनी बिल्डिंग का निर्माण कराना शुरू करा दिया। झोपड़ी और आगे ठेला लगाकर लोग फल, सब्जी, फूल और अन्य सामान बेचते थे। इन लोगों ने निगम अधिकारियों से गुहार लगाई।

विज्ञापन

सुनवाई नहीं हुई तो मामला हाईकोर्ट चला गया। कोर्ट ने नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई और 93 लोगों को रोजगार के लिए ठेला लगाने की जगह देने के आदेश किए। कोर्ट ने निगम के अफसरों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी, तभी ठेला लगने वालों को जगह आवंटित की गई।

सोमवार को अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने सहायक नगर आयुक्त शरद पाल, संपत्ति अधिकारी भोला नाथ गौतम, लेखपाल राजकुमार सहित कई अधिकारियों की टीम गठित की और मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-1 से गेट नंबर-2 तक सड़क किनारे पहले से घोषित वेंडिंग जोन में 71 लोगों को ठेला लगाने के लिए जमीन पर कब्जा दिया।

उक्त जमीन पर पहले से कुछ लोग ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। लोगों ने हंगामा किया तो निगम अफसरों ने समझाया कि जल्द ही उनको भी जमीन दी जाएगी। संपत्ति अधिकारी निगम भोलानाथ गौतम का कहना है कि 22 लोगों को मंगलवार को जमीन पर कब्जा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें