रोहटा। गांव कैथवाड़ी में तीन युवकों की मौत के बाद सांत्वना देने पहुंचे सांसद डॉ. राजकुमार सांगव
रोहटा। शनिवार को सड़क दुर्घटना में गांव कैथवाड़ी निवासी शहजाद, अरशद और रोजू की मौत हो गई थी। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को बागपत से लोकसभा सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, विधायक गुलाम मोहम्मद, सपा नेता नदीम चौहान, वाहिद चौहान पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। परिजनों को सांत्वना दी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं, हादसे के दूसरे दिन भी गांव में गम का माहौल बना रहा। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा है और हर कोई इस दुखद घटना को लेकर गहरे सदमे में है।