फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सांसद ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर परियोजना के संबंध में जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना/हस्तिनापुर (मेरठ)। दौराला-हस्तिनापुर-बिजनौर वाया विदुर कुटी नई रेलवे लाइन के निर्माण के संबंध में बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंदन चौहान ने दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और परियोजना की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने का अनुरोध किया।
सांसद प्रतिनिधि युगांश राणा ने बताया कि सांसद ने रेल मंत्री को सौंपे पत्र में इस रेल लाइन को क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। सांसद चंदन चौहान ने रेल मंत्री को याद दिलाया कि इससे पूर्व रेल मंत्रालय की ओर से अवगत कराया गया था कि लगभग 66 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। यह परियोजना लंबे समय से लंबित बिजनौर, हस्तिनापुर, दौराला और विदुर कुटी क्षेत्र को देश के प्रमुख रेल नेटवर्क से सीधे जोड़ने में सक्षम है। इसलिए इसके त्वरित क्रियान्वयन की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने अपने पत्र के माध्यम से केंद्रीय मंत्री से मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने पूछा है कि 66 किलोमीटर लंबी रेल लाइन की डीपीआर का कार्य वर्तमान में किस स्तर पर लंबित है और इसके पूरी तरह तैयार होने की संभावित तिथि क्या है। डीपीआर तैयार होने के बाद परियोजना की स्वीकृति, तकनीकी परीक्षण, संशोधित सर्वे और निर्माण कार्य शुरू करने के लिए तय की गई अगली प्रक्रिया एवं समय-सीमा की विस्तृत जानकारी मांगी गई है। सांसद ने उम्मीद जताई कि मंत्रालय द्वारा जल्द ही इस जनहित से जुड़ी योजना की वास्तविक प्रगति साझा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें