फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के मना करने पर हरिद्वार घूमने गया MCA का छात्र, खाई में गिरी कार, मौत

Fri, 07 Jul 2017 09:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
आईआईएमटी के छात्र की मौत
विज्ञापन
मां के मना करने के बावजूद भी बेटा हरिद्वार घूमने गया। लेकिन उसे क्या पता था कि मेरे साथ ऐसा हो जाएगा। साथ में गए तीनों दोस्तों की कार 40 फीट गहरी खाई में गिर गई और एक की मौत हो गई। हरिद्वार घूमने गए तीन दोस्तों की कार 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में आईआईएमटी के छात्र की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


रुड़की रोड स्थित डौरली निवासी आयुष मित्तल (21) पुत्र अशोक मित्तल आईआईएमटी गंगानगर में एमसीए फाइनल का छात्र था। वह मंगलवार को कल्याणपुरी दिल्ली निवासी साक्षी कसाना पुत्री मनोज कसाना और मेरठ वेदव्यासपुरी निवासी अभिषेक के साथ हरिद्वार घूमने गया था। साक्षी सुभारती विश्वविद्यालय से बीडीएस रही है। वह ही गाड़ी चला रही थी। हरिद्वार से आगे बहादरबाद के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। आयुष मित्तल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साक्षी और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पहले हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने पर साक्षी को दिल्ली और अभिषेक को मेरठ भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम तीन बजे जब आयुष का शव घर आया तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

काश! मां की बात मान लेता

विलाप करते परिजन
आयुष जब दोस्तों के साथ जा रहा था तो उसकी मां ने रोका था। मां ने कहा था कि बेटा आज मत जा, कल चले जाना। लेकिन आयुष ने एक न सुनी। घर से निकले के कुछ ही घंटे बाद उसकी मौत की खबर परिजनों को मिल गई। लोगों ने बताया कि अगर वह मां की बात मान जाता तो शायद हादसा नहीं होता। बेटे को याद कर उसकी मां के आंसु नहीं थम रहे थे। बड़े भाई विकास ने बताया कि वह परिवार में सबसे छोटा था और सबका प्यारा था। तीन बहनें सीमा, मीनाक्षी ओर रेखा हैं। परिवार के लोगों का हाल बेहाल है। छात्र की अंतिम यात्रा में व्यापारी, नेता और सामाजिक लोग शामिल हुए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें