मां के मना करने के बावजूद भी बेटा हरिद्वार घूमने गया। लेकिन उसे क्या पता था कि मेरे साथ ऐसा हो जाएगा। साथ में गए तीनों दोस्तों की कार 40 फीट गहरी खाई में गिर गई और एक की मौत हो गई। हरिद्वार घूमने गए तीन दोस्तों की कार 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में आईआईएमटी के छात्र की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा और युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
रुड़की रोड स्थित डौरली निवासी आयुष मित्तल (21) पुत्र अशोक मित्तल आईआईएमटी गंगानगर में एमसीए फाइनल का छात्र था। वह मंगलवार को कल्याणपुरी दिल्ली निवासी साक्षी कसाना पुत्री मनोज कसाना और मेरठ वेदव्यासपुरी निवासी अभिषेक के साथ हरिद्वार घूमने गया था। साक्षी सुभारती विश्वविद्यालय से बीडीएस रही है। वह ही गाड़ी चला रही थी। हरिद्वार से आगे बहादरबाद के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। आयुष मित्तल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साक्षी और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पहले हरिद्वार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने पर साक्षी को दिल्ली और अभिषेक को मेरठ भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम तीन बजे जब आयुष का शव घर आया तो कोहराम मच गया।