फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर पहुंचा लेफ्टिनेंट का पार्थिव शरीर, परिजनों में मचा कोहराम, शहीद की बहन ने उठाए ये बड़े सवाल

Sat, 18 Jul 2020 06:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विरोध करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट आकाश का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान परिवार के लोगों ने विरोध किया। परिवार के लोगों का कहना है कि आर्मी के अफसर घटना को छुपा रहे हैं। उनका कहना है कि गिरने से चेहरा क्षतिग्रस्त नहीं होता है। वहीं आकाश की बहन ने कहा कि कमांडिंग ऑफिसर को बुलाओ तभी बात करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरठ के डीएम और एसएसपी को भी आने की फुर्सत नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि पीएम रिपोर्ट कहां है। शरीर बहुत क्षतिग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन


बता दें कि सेना में लेफ्टिनेंट मुजफ्फरनगर के अलावलपुर गांव निवासी आकाश चौधरी चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हो गए। रात में पहाड़ी से पैर फिसलने के कारण वे गहरी खाई में गिर गए थे। सेना ने रेसक्यू किया और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी सांसें थम गईं। परिवार को शुक्रवार दोपहर बाद यह खबर मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार मेरठ में रोहटा रोड स्थित सिल्वर सिटी कॉलोनी में रहता है। 

मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर माजरा के आकाश चौधरी का डेढ़ वर्ष पूर्व सेना में सीडीएस के माध्यम से लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ था। ट्रेनिंग के बाद कुछ दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग आसाम में चीन सीमा पर हुई थी। सेना चीन सीमा पर रात में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वांटेड से थी दोस्ती... पोल खुली तो मुठभेड़ में मारनी पड़ी गोली, जानें- कौन हैं ये तीन पुलिस वाले

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात अपनी टीम के साथ वे पेट्रोलिंग कर रहे थे। अंधेरे में आकाश का पैर फिसल गया और वे खाई में गिर गए। सेना रात में रेसक्यू नहीं कर पाई। शुक्रवार सुबह अभियान चलाकर उन्हें ढूंढा गया। इसके बाद सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार वालों को शुक्रवार सुबह के समय जानकारी दी गई कि आकाश का अस्पातल में उपचार चल रहा है। 12 बजे तक घर में पिता कंवरपाल सिंह के पास कई फोन आए सभी में यही जानकारी दी गई। दोपहर 12 बजे  फोन आया और बताया कि आकाश चौधरी की मृत्यु हो चुकी है। 

आकाश पूर्व राज्य मंत्री योगराज सिंह के परिवार से हैं और उनके भतीजे हैं। योगराज सिंह ने बताया था कि शुक्रवार रात में आकाश का पोस्टमार्टम हुआ। आसाम में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद ही आकाश का शव आएगा। फिलहाल आकाश के पिता कंवरपाल मेरठ बाईपास पर स्थित सिल्वर सिटी में रह रहे हैं। वे एक शुगर मिल से रिटायर हुए हैं। आकाश उनके इकलौते बेटे थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें