माछरा। अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को मोरना और भावनपुर क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। संघर्षपूर्ण मैच में मोरना क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की।
बुधवार को किनानगर स्थित केसीसी क्रिकेट ग्राउंड में अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा कराए जा रही ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रत्येक मैच काफी रोमांच हो रहे हैं।
बुधवार को मोरना और भावनपुर क्रिकेट टीमों के बीच हुए मैच खेला गया। भावनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 97 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। जवाब में उतरी मोरना क्रिकेट टीम ने नौ ओवर में 100 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। टीम के कप्तान निशांत त्यागी ने 29 गेंदों में 38 रन बनाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान विशेष अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुनील त्यागी सोहंजनी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को टी-शर्ट प्रदान कर उनका सम्मान किया। इस दौरान फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, हिमांशु त्यागी, सावंत कुमार, आर्यन त्यागी, अभय कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।