फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अब डाॅक्टर ओपी गुप्ता का मोबाइल हुआ हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बच्चा पार्क स्थित इमेजिंग सेंटर के मालिक डॉक्टर ओपी गुप्ता का मोबाइल हैक कर लिया गया है। उन्होंने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। साइबर ठगों ने शुक्रवार को डॉक्टर गुप्ता का मोबाइल हैक किया। इसके बाद उनके दोस्तों को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा। संदेश में 48 हजार रुपये की तत्काल आवश्यकता बताई गई थी।
विज्ञापन

डॉक्टर के साथियों ने उनसे संपर्क किया, तब उन्हें ठगी का पता चला। डॉक्टर गुप्ता ने सभी को संदेश भेजकर सतर्क किया और सिविल लाइन थाने की साइबर सहायता डेस्क को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक भोसले ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इससे पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल का भी मोबाइल हैक हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें